Wednesday 19 August 2015

पनीर के गट्टे की सब्ज़ी बनाने की विधि - Paneer vegetable recipe

पनीर के गट्टे की सब्ज़ी बनाने की विधि

४ व्यक्तियों के लिए  

समय - ४५ से ५० मिनिट 

सामग्री - 
  • पनीर - २५० ग्राम  
  • बेसन - बड़े चम्मच 
  • दही - आधा कटोरी  
  • प्याज़ - २ मध्यम आकार के बारिक कटे हुए  
  • अदरक लहसुन का पेस्ट - २ चम्मच   
  • हरी मीर्च - बारिक कटी हुई
  • हरा धनिया - बारिक कटा हुआ
  • धनिया - १ चम्मच
  • टमाटर - २ बड़े आकार के बारिक कटे हुए 
  • लाल मीर्च पावडर - २ चम्मच 
  • हल्दी पावडर - १ चम्मच  
  • धनिया पावडर - १ चम्मच   
  • राई - १/२ चम्मच  
  • जीरा - १/२ चम्मच 
  • तेल - १ बड़ा चम्मच  
  • नमक - स्वादानुसार  


विधि
 
एक बर्तन में पनीर को कद्दूकस कर अच्छे से सल ले (मेश कर ले) फिर उसमें बेसन, खड़ा धनिया, नमक, ल्दी,लाल मिर्च,अदरक लहसुन का पेस्ट, चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिसालें िर उसमें थोड़ा पानी डालकर आटा गूँथ लें।

आटे लोई बनाकर उसे हाथों की सहायता से रोल कर ले। 
                        
उसके बाद एक कढ़ाई में पानी डालकर उबालें,पानी उबल जाने के बाोल की हुई आटे की लोई को पानी में डालकर २०-२५ मिनिट तक  उबलने दे।

ठंडा होने के बाद रोल को १-१/२ इंच की मोटाई में गोल  गट्टे काट लें।

बचें हुए उबलें पानी को रख लें। 
                         
फिर कढ़ाई में तेल डालकर उसमें राई,ज़ीरा, हरी मीर्च डालें फिर उसमें प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएँ, पकने के बाद उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें २ मिनिट बाद उसमें दही डालें २ मिनिट और पकने के बाद टमार डालकर उसमें सारे मसालें डालकर ५ मिनिट तक पकाएँ फिर उसमें बचा हुआ उबला पानी और गट्टे को डालकर २० मिनिट तक उबालें 
                              
बनने के बाद हरा धनिया डालकर परोसें।